भारत का भूगोल (Geography of India)
About the Book
भारत में पर्वत, पठार, मैदान और सागरीय तट जैसी उच्चावचीय विविधताओं के साथ विशाल जनसंख्या जो विभिन्न प्रकार की भाषाओं एवं संस्कृतियों वाली है, एक साथ पायी जाती है। भारत विविधताओं वाला विशाल और जीवंत देश है। इस पुस्तक “भारत का भूगोल” में भारत के भू-आकृतिक एवं भौतिक उच्चावच, मानव संसाधन, खनिज सम्पदा और औद्योगिक जगत की वर्तमान स्थिति आदि विशेषताओं की सारगर्भित जानकारी कुल 17 अध्याय के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। इस पुस्तक की पाठ्य सामग्री को रोचक एवं बोधगम्य बनाने के लिए सारणियों एवं रंगीन मानचित्रों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही अध्याय से सम्बंधित विशेष जानकारी “टेक्स्ट बॉक्स” में प्रदान की गई है। यह पुस्तक भूगोल विषय के B.A. एवं M.A. विद्यार्थियों के साथ ही IAS, RAS, NET इत्यादि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी उपयोगी रहेगी।